"जीवन उपचार हमें सिखाता है स्वास्थ्य जीने का सही तरीका।"
We are No 1 Ayurvedic Medicines Online store offer authentic ayurvedic medicine products, 10000+. Shop now our Ayurveda Pharmacy in India
Showing posts with label how to increase stamina for running. Show all posts
Showing posts with label how to increase stamina for running. Show all posts
आपके शरीर कि एनर्जी या ऊर्जा कम होने के कई कारण हो सकते है। ऑफिस में घंटों काम या जिम में अधिक व्यायाम करने से आपको थकान महसूस होने लगती है। दरअसल एनर्जी काम होने से ही आप खुद को थका हुआ महसूस करते हैं |सभी प्रकार के खाद्य पदार्थ शरीर की एनर्जी बढ़ाने में मदद करते हैं। लेकिन ऊर्जा की मात्रा खाद्य पदार्थों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। ऊर्जा देने वाले खाद्य पदार्थ में सभी प्रकार के फल और सब्जियां आती हैं। लेकिन फिर भी एक प्रश्न उठता है कि सबसे ज्यादा एनर्जी किसमें होती है और तुरंत एनर्जी के लिए क्या खाएं।
बॉडी एनर्जी को बनाए रखने के लिए संतुलित आहार की आवश्यकता होती है। साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि एनर्जी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। बहुत से लोग शारीरिक कमजोरी दूर करने और एनर्जी बढ़ाने के लिए दवाओं का उपयोग करते हैं। जबकि एनर्जी के लिए घरेलू उपाय भी होते हैं जो बहुत ही प्रभावी हैं। आज इस आर्टिकल में आप एनर्जी के लिए क्या खाना चाहिए और शरीर को ताकत देने वाले आहार की जानकारी प्राप्त करेंगे। आप उन्हें विस्तार से जाने।
एनर्जी और स्टैमिना बढ़ाने का मतलब है शरीर में कमजोरी दूर करना और ताकत बढ़ाना, ताकि आप जो भी काम करे उसमें बिना थकान के लम्बे समय तक और अच्छा प्रदर्शन करे। Stamina increase करने के लिए प्रोटीन, विटामिन सी, आयरन और कार्बोहाइड्रेट्स जैसे पोषक तत्व ज़रूरी है। आइये जानेघरेलू नुस्खे और उपाय से स्टेमिना कैसे बढ़ाए।
एनर्जी बढ़ाने के उपाय के लिए डाइट में विटामिन बी और विटामिन सी युक्त आहार खाये। मूँग की दाल के सेवन से भी फायदा मिलता है। दाल को उबाल कर या फिर अंकुरीत करके खा सकते है।
एनर्जी बढ़ाने के उपाय:चकुंदर का रस पीने से मांसपेशियां मजबूत होती है और शरीर में ताकत बढ़ती है।
काले चन्ने रात को पानी में भिगो कर रख दे और सुबह को खाली पेट खाए।
डाइट अच्छी लेने के साथ साथ एक्सरसाइज और व्यायाम करने से भी शरीर की ताकत बढ़ती है।
रन्निंग, स्विमिंग और रस्सा कूदना कुछ ऐसे शारीरिक व्यायाम है जो हृदय को स्वस्थ रखने और सही तरीके से काम करने में मदद करते है और बॉडी का स्टैमिना बढ़ता है।
एनर्जी बढ़ाने के उपाय के लिए प्रोटीन का उपयोग अहम् है। अंकुरित दालें और चन्ने, अंडे की सफेद जर्दी, और दूध से बनी चीजें अपने आहार में शामिल करें।
व्यायाम करना जितना ज़रूरी है उतना ही आराम भी जरुरी है, इससे body energy level फिर से बढ़ने लगता है।
स्टैमिना बढ़ाने के तरीके आप ने अगर अभी शुरू किए है तो एक दम से ही ज्यादा थका देने वाले काम ना करे और जो भी उपाय करे उन्हें निरंतर कर कुछ दिन करके छोड़े नहीं।
दलिया खाने से शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व मिलते है जिससे शरीर से जहरीले पदार्थ बाहर निकालने और ताकत बढ़ाने में मदद मिलती है। दलिया में कार्बोहाइड्रेट्स भी होता है जिससे दिन भर काम करने के लिए ऊर्जा बनी रहती है।
एनर्जी बढ़ाने के उपाय में पालक का सेवन करना भी उत्तम उपाय है। पालक में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते है जो शरीर को चुस्त और फिट बनाये रखते है। पालक का सूप और सब्जी के रूप में सेवन कर सकते है।
सेब में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते है जो बॉडी की इम्युनिटी बढ़ाते है और शरीर ऊर्जावान रहता है।
शरीर में ऊर्जा का स्तर बनाये रखने के लिए आवश्यक है की पानी की कमी ना हो। काम में व्यस्त होने की वजह से अक्सर हम ज़रूरत जितना पानी नहीं पीते जिस कारण जल्दी थकान होती है। Running stamina बढ़ाने में भी पानी पीना अहम है।
Running करने और स्पोर्ट्स खेलने के लिए स्टैमिना अच्छा होना बहुत जरुरी है। एक्सरसाइज के इलावा कुछ योगासन करने से भी आप बॉडी का स्टैमिना बढ़ाने के उपाय कर सकते है। योग के इन आसनों को करने से पहले इन्हें करने का सही तरीका जरूर सीखे। बाबा रामदेव के योग वीडियो देख कर आप इन्हें घर पर भी सिख सकते है।
आप अगर एक ही जगह बैठ कर सारा दिन काम करते है तो काम से अंतराल ले कर कुछ देर टहलना चाहिए। बिना हिले डुले एक जगह पर घंटो बैठे रहने से कई तरह की मानसिक और शारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।