Thursday, 9 January 2020

अजीर्ण (अपच)- का विभिन्न औषधियों द्वारा उपचार

अपच के घरेलू उपाय :- जीवन आयुर्वेदा



अजीर्ण (अपच)-

पाचन तंत्र में किसी गड़बड़ी के कारण भोजन न पचने को अजीर्ण या अपच कहते हैं | कई बार 

समय-असमय भोजन करने से,कभी-भी,कहीं-भी,कुछ-भी खाने-पीने तथा बार-बार खाते रहने से पहले 

खाया हुआ भोजन ठीक से पच नहीं पाता है और दूसरा भोजन पेट में पहुँच जाता है | ऐसे में 

पाचनतंत्र भोजन को पूर्ण रूप से नहीः पचा पाता जो अजीर्ण का मुख्य कारण है | अधिक तला-भुना 

या मिर्च मसाले युक्त भोजन के सेवन से भी अजीर्ण या अपच हो जाता है |


अपच के घरेलू उपाय:- 


1- अजवायन तथा सौंठ पीसकर चूर्ण बना लें | यह चूर्ण दिन में दो बार शहद के साथ चाटने से 

अपच में आराम मिलता है | 


2- छाछ गरिष्ठ वस्तुओं को पचाने में बहुत लाभकारी होता है | छाछ में सेंधा नमक , भुना जीरा 

तथा कालीमिर्च मिलाकर सेवन करने से अजीर्ण रोग दूर होता है | 


For any query please contact :-



 Ph : +91-9210-168-168

No comments:

Post a Comment