वजन घटाने के लिए जरूरी है संतुलित डाइट, इन 13 टिप्स को अपनाएं तेजी से घटेगी पेट की चर्बी
आजकल लोगों में मोटापा और पेट निकलने जैसी समस्याएं तेजी से देखी जा रही हैं। एक रिसर्च के मुताबिक 56% भारतीय मोटापे से ग्रस्त या सामान्य से ज्यादा बीएमआई वाले पाए गए हैं। मोटापे के कारण न सिर्फ आपको थकान, आलस और ज्यादा भूख लगने जैसी समस्याएं होती हैं, बल्कि ये आपको कई गंभीर रोग भी दे सकता है। चिकित्सकों का मानना है कि मोटापे के कारण डायबिटीज, हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, किडनी फेल्योर, अस्थमा आदि का खतरा बढ़ जाता है।
अपना वजन कम करने के लिए आप डायटिंग करें, ऐसा जरूरी नहीं है। अगर आप रोजाना की कुछ आदतों में बदलाव करें, तो भी आप तेजी से वजन घटाने में सफल हो सकते हैं। अगर आप अपना खान-पान संतुलित रखें, तो आपके शरीर में अतिरिक्त फैट नहीं जमा होगा। आइए आपको बताते हैं खान-पान में संतुलन रखने के कुछ ऐसे टिप्स, जो वजन घटाने में आपकी मदद करेंगी।
तेजी से वजन घटाएंगी ये टिप्स
तेजी से वजन घटाने के लिए जरूरी है कि आप एक्सरसाइज शुरू कर दें। शुरूआत में चाहे आप एक्सरसाइज कम करें लेकिन बाद में इसका समय बढ़ा दें।
एक्सरसाइज से पहले आप वॉर्मअप करना न भूलें। इसमें आप बॉडी को स्ट्रैच कर सकते हैं, जंप कर सकते हैं या फिर टहल कर सकते हैं। इससे आपकी बॉडी में गर्माहट आ जाएगी फिर आप दौड़ने-उछलने-कूदने वाली एक्सरसाइज आराम से कर पाएंगे।
एक्सरसाइज के समय अपने साथ पानी रखें जिससे आपको जल्दी थकान न हो और आपकी सांस न फूलें।
आप सुबह उठकर प्रतिदिन खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीएं।
खाना खाने से एक घंटे पहले या एक घंटे बाद ही पानी पीएं।
खाने में आप सब्जियों में आलू, अरबी, कचालू इत्यादि भी न खाएं और चावल भी मांड निकाल कर खाएं।
मिठाई आपकी पसंदीदा हो सकती हैं लेकिन तेजी से वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आप मिठाई, चीनी, चीनीयुक्त खाद्य पदार्थ और नमक को बिल्कुल भूल जाएं या इनकी मात्रा कम कर दें।
जंकफूड और बाहर की चीजें चॉकलेट, केक, टॉफी, आइसक्रीम, कैंडी इत्यादि को बिल्कुल भी न खाएं।
Read More Articles On Weight Management


No comments:
Post a Comment