Monday, 20 January 2020

How To Lose Weight Fast Jivan Ayurveda


वजन घटाने के लिए जरूरी है संतुलित डाइट, इन 13 टिप्स को अपनाएं तेजी से घटेगी पेट की चर्बी 




आजकल लोगों में मोटापा और पेट निकलने जैसी समस्याएं तेजी से देखी जा रही हैं। एक रिसर्च के मुताबिक 56% भारतीय मोटापे से ग्रस्त या सामान्य से ज्यादा बीएमआई वाले पाए गए हैं। मोटापे के कारण न सिर्फ आपको थकान, आलस और ज्यादा भूख लगने जैसी समस्याएं होती हैं, बल्कि ये आपको कई गंभीर रोग भी दे सकता है। चिकित्सकों का मानना है कि मोटापे के कारण डायबिटीज, हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, किडनी फेल्योर, अस्थमा आदि का खतरा बढ़ जाता है।


अपना वजन कम करने के लिए आप डायटिंग करें, ऐसा जरूरी नहीं है। अगर आप रोजाना की कुछ आदतों में बदलाव करें, तो भी आप तेजी से वजन घटाने में सफल हो सकते हैं। अगर आप अपना खान-पान संतुलित रखें, तो आपके शरीर में अतिरिक्त फैट नहीं जमा होगा। आइए आपको बताते हैं खान-पान में संतुलन रखने के कुछ ऐसे टिप्स, जो वजन घटाने में आपकी मदद करेंगी।

तेजी से वजन घटाएंगी ये टिप्स

तेजी से वजन घटाने के लिए जरूरी है कि आप एक्सरसाइज शुरू कर दें। शुरूआत में चाहे आप एक्सरसाइज कम करें लेकिन बाद में इसका समय बढ़ा दें।

एक्स‍रसाइज से पहले आप वॉर्मअप करना न भूलें। इसमें आप बॉडी को स्ट्रैच कर सकते हैं, जंप कर सकते हैं या फिर टहल कर सकते हैं। इससे आपकी बॉडी में गर्माहट आ जाएगी फिर आप दौड़ने-उछलने-कूदने वाली एक्सरसाइज आराम से कर पाएंगे।


एक्सरसाइज के समय अपने साथ पानी रखें जिससे आपको जल्दी थकान न हो और आपकी सांस न फूलें।

आप सुबह उठकर प्रतिदिन खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीएं।

खाना खाने से एक घंटे पहले या एक घंटे बाद ही पानी पीएं।



खाने में आप सब्जियों में आलू, अरबी, कचालू इत्यादि भी न खाएं और चावल भी मांड निकाल कर खाएं।

मिठाई आपकी पसंदीदा हो सकती हैं लेकिन तेजी से वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आप मिठाई, चीनी, चीनीयुक्त  खाद्य पदार्थ और नमक को बिल्कुल भूल जाएं या इनकी मात्रा कम कर दें।

जंकफूड और बाहर की चीजें चॉकलेट, केक, टॉफी, आइसक्रीम, कैंडी इत्यादि को बिल्कुल भी न खाएं।

Read More Articles On Weight Management

For any query please contact :-



 Ph : +91-9210-168-168

Friday, 17 January 2020

SEX KE GHARELU UPAY

मानवीय शारीरिक ऊर्जा के जिस भाग को आप सेक्स यानि संभोग में लगाते है, उसको सेक्स पावर कहा जाता है. सेक्स सभी की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. इसको आनंदपूर्ण बनाने के लिए आपको अपनी सेक्स पावर को सही रखना होता है. सेक्स में शामिल होने वाले दोनों ही साथियों की सेक्स पावर स्वस्थ होने से शारीरिक व मानसिक स्तर पर कई तरह के लाभ मिलते हैं.
आज के दौर में अस्वस्थ दिनचर्या व दूषित वातावरण के कारण लोगों को कई तरह की बीमारियां हो जाती है. इसके चलते सेक्स पावर में भी कमी आ जाती है. आपकी इन सभी परेशानियों को देखते हुए आज आपको सेक्स पावर को बढ़ाने के उपाय और तरीके के साथ ही इसको बढ़ाने के घरेलू नुस्खों के बारे में बताया जा रहा है.





सेक्स पावर होने पर पर आपको निम्न तरह के लक्षण महसूस होते हैं.
– यौन उत्तेजना न होना.
– शीघ्रपतन होना.
– चरम सुख (ओर्गेज्म) की अवधि कम होना.
– सेक्स के दौरान संतुष्टि प्राप्त न होना.
– यौन प्रदर्शन में कमी आना.
सेक्स पावर कम होने के कारण
सेक्स पावर कम होने के कई कारण हो सकते हैं. जिनमें से कुछ मुख्य कारणों के बारे में आगे बताया जा रहा है.
  • टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होना.
  • सेक्सुअल स्टेमिना में कमी आना.
  • नपुंसकता.
  • अधिक आयु होना.
  • तनाव व चिंता से ग्रसित होना.
  • दीर्घकालिक रोग, जैसे – डायबिटीज व हृदय रोग होना.

प्याज है सेक्स पावर बढ़ाने का तरीका : अगर आप अपनी सेक्स पावर को बढ़ाने के बारे में सोच रहें हैं तो आपको अपने आहार में प्याज को शामिल करना होगा. प्याज और यौन स्वास्थ्य पर हुई रिसर्च में पाया गया कि प्याज के सेवन से सेक्स पावर को प्राकृतिक तरीके से बढ़ाया जा सकता है. इसके लिए आपको सफेद प्याज को काटकर और उसको मक्खन में भूनना होगा. आप हर दिन एक चम्मच इस प्याज का सेवन करें. अपने स्वाद के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं. हर सुबह खाली पेट इस प्याज का सेवन करें. यह उपाय सेक्स पावर और शीघ्रपतन की समस्या को दूर करता है.

सेक्स पावर बढ़ाएं लहसुन से : आप लहसुन के कई फायदों के बारे में पहले से ही जानते होंगे, मगर आज आपको लहसुन से सेक्स पावर को बढ़ाने के उपाय बताए जा रहें हैं. सेक्स पावर को इनक्रीज करने के लिए आप रोजाना लहसुन की कलियों का सेवन करें. इससे आपकी यौन इच्छा में प्राकृतिक रूप से बढ़ोतरी होती है. लहसुन से सेक्स पावर बढ़ने का राज यह है कि इससे यौन अंगों के रक्त संचार में तीव्रता आती है. जिससे सेक्स के समय यौन अंगों में उत्तेजना लंबे समय तक बनी रहती है और आप अधिक समय तक सेक्स कर पाते हैं.
सेक्सुअल पावर बढ़ाता है बादाम : सेक्स पावर को बढ़ाने वाले प्राकृतिक तरीकों में आप बादाम का भी प्रयोग कर सकते हैं. बादाम पर हुए एक अध्ययन में पाया गया कि यह आपके शरीर की सेक्सुअल पावर को बढ़ाते हैं. इसके साथ ही साथ बादाम खाने से प्रजन्न क्षमता में भी वृद्धि होती है. बादाम में उच्च मात्रा में पोषक तत्व व खनिज पाएं जाते हैं. इसमें जिंक, सेलेनियम और विटामिन ई होता है, जिससे यौन स्वास्थ व प्रजन्न शक्ति में बढ़ोतरी होती है. अध्ययन यह भी बताते हैं कि जिंक यौन इच्छा को बढ़ाने के लिए भी काफी उपयोगी माना जाता है. इस वजह से साथी को संतुष्ट करने के लिए आप बादाम का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं.

For any query please contact :-



 Ph : +91-9210-168-168

Monday, 13 January 2020

अर्श रोग [बवासीर ] Piles उपचार

अर्श रोग [बवासीर ] Piles :- जीवन आयुर्वेदा


बवासीर गुदा मार्ग की बीमारी है | यह मुख्यतः दो प्रकार की होती है -- खूनी बवासीर और बादी 

बवासीर | इस रोग के होने का मुख्य कारण '' कोष्ठबद्धता '' या ''कब्ज़ '' है | कब्ज़ के कारण मल 

अधिक शुष्क व कठोर हो जाता है और मल निस्तारण हेतु अधिक जोर लगाने के कारण बवासीर 

रोग हो जाता है | यदि मल के साथ बूंद -बूंद कर खून आए तो उसे खूनी तथा यदि मलद्वार पर 

अथवा मलद्वार में सूजन मटर या अंगूर के दाने के समान हो और मल के साथ खून न आए तो 

उसे बादी बवासीर कहते हैं | अर्श रोग में मस्सों में सूजन तथा जलन होने पर रोगी को अधिक पीड़ा 

होती है | 



बवासीर का विभिन्न औषधियों द्वारा उपचार:- 

 

१- जीरा - एक ग्राम तथा पिप्पली का चूर्ण आधा ग्राम को सेंधा नमक मिलाकर 

छाछ के साथ प्रतिदिन सुबह-शाम पीने से बवासीर ठीक होती है | 

२- जामुन की गुठली और आम की गुठली के अंदर का भाग सुखाकर इसको मिलाकर चूर्ण बना लें

इस चूर्ण को एक चम्मच की मात्रा में हल्के गर्म पानी या छाछ के साथ सेवन से खूनी बवासीर में 

लाभ होता है | 

३- पके अमरुद खाने से पेट की कब्ज़ दूर होती है और बवासीर रोग ठीक होता है | 


For any query please contact :-

Thursday, 9 January 2020

Home Remedies For Asthma

अस्थमा के घरेलू उपचार:-जीवन आयुर्वेदा


अस्थमा के घरेलू उपचार (Home Remedies For Asthma)




1-आंवला पाउडर

2 टीस्पून आंवला पाउडर में 1 टीस्पून शहद मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करें। रोजाना इसका सेवन अस्थमा को कंट्रोल करता है।

2-पीपल के पत्ते

पीपल के पत्तों को सूखा कर जला लें। इसके बाद इसें छान इसमें शहद मिलाएं। दिन में 3 बार इसे चाटने से अस्थमा की समस्या कुछ समय में ही दूर हो जाएगी।

3-बड़ी इलायची

बड़ी इलायची, खजूर और अंगूर को सामान मात्रा में पीसकर शहद से साथ खाएं। इसका सेवन अस्थमा के साथ पुरानी खांसी को भी दूर करता है।



For any query please contact :-



 Ph : +91-9210-168-168

जोड़ों में दर्द के घरेलू उपाय :- जीवन आयुर्वेदा

जोड़ों का दर्द होगा मिनटों में गायब, यह है रामबाण इलाज :- जीवन आयुर्वेदा

घुटने के दर्द के लिए घरेलू उपचार (Home Remedies for Joint Pain)


जोड़ों के दर्द को ठीक करने के लिए आपको बहुत सारे मसाजर, तेल आदि मार्कीट में मिल जाएंगे लेकिन पैसे की खूब बर्बादी करने के बाद भी जोड़ों के दर्द से राहत नहीं मिलती। इसकी जगह पर अगर आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाएंगे तो इस दर्द से आपको जल्द राहत मिलेंगी। इन नुस्खों को अपने चिकित्सक की परामर्श के बिना ना अपनाएं।  इन 4 चीजों का करें इस्तेमाल, जोड़ों का दर्द होगा छूंमतर.




सामग्रीः

10ग्राम- काली उड़द दाल
4  ग्राम -अदरक  (पिसा हुआ)
2 ग्राम -कपूर (पिसा हुआ)
50 मि.ली.- सरसों का तेल 

विधिः काली साबुत उड़द दाल, अदरक, कपूर को सरसों के तेल में 5 मिनट तक गर्म करें फिर तीनों चीजों को छानकर तेल से बाहर निकाल लें। इस गुनगुने तेल से जोड़ों की मसाज करें। जल्द ही जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी। ऐसा दिन में 2 से 3 बार करें।   जोडों का दर्द होगा दूर, पीएं यह चाय

For any query please contact :-



 Ph : +91-9210-168-168

अजीर्ण (अपच)- का विभिन्न औषधियों द्वारा उपचार

अपच के घरेलू उपाय :- जीवन आयुर्वेदा



अजीर्ण (अपच)-

पाचन तंत्र में किसी गड़बड़ी के कारण भोजन न पचने को अजीर्ण या अपच कहते हैं | कई बार 

समय-असमय भोजन करने से,कभी-भी,कहीं-भी,कुछ-भी खाने-पीने तथा बार-बार खाते रहने से पहले 

खाया हुआ भोजन ठीक से पच नहीं पाता है और दूसरा भोजन पेट में पहुँच जाता है | ऐसे में 

पाचनतंत्र भोजन को पूर्ण रूप से नहीः पचा पाता जो अजीर्ण का मुख्य कारण है | अधिक तला-भुना 

या मिर्च मसाले युक्त भोजन के सेवन से भी अजीर्ण या अपच हो जाता है |


अपच के घरेलू उपाय:- 


1- अजवायन तथा सौंठ पीसकर चूर्ण बना लें | यह चूर्ण दिन में दो बार शहद के साथ चाटने से 

अपच में आराम मिलता है | 


2- छाछ गरिष्ठ वस्तुओं को पचाने में बहुत लाभकारी होता है | छाछ में सेंधा नमक , भुना जीरा 

तथा कालीमिर्च मिलाकर सेवन करने से अजीर्ण रोग दूर होता है | 


For any query please contact :-



 Ph : +91-9210-168-168

Wednesday, 8 January 2020

शुगर को नियंत्रित करने वाले घरेलू उपाय

शुगर को नियंत्रित करने वाले घरेलू उपाय-



आज की जीवन शैली में लोगों को शुगर होना आम समस्या हो गई है खासकर उन लोगों जिन्हें ऑफिस या कॉलेज में
कई कई घंटे लगातार बैठे रहना पड़ता है और दिन में कम से कम व्यायाम करते उन लोगों में यह समस्या काफी देखने को मितली है शुगर से कई और तरह की बीमारियां भी बढ़ने लगती हैं लेकिन यदि नियमित जीवनशैली और संतुलित खानपान अपनाया जाए तो इस समस्या से राहत पाई जा सकती है यहां हम कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं जो शुगर को नियंत्रित करने में काफी मददगार होते हैं-



शुगर को नियंत्रित करने वाले 5 घरेलू उपाय-


1- भिंडी

से 5 भिंडी एक कांच के बर्तन में पानी में काट कर रख दीजिए। सुबह तक उसमें भिंडी गल जाएगी अब आप उस पानी को पी लीजिये इस पानी से शुगर लेवल कंट्रोल हो जाता है।

2- नीम-

नीम  गिलोय की दातुन करें दातुन करते समय जो पानी मुंह में आए उसे बाहर ना निकालें बल्कि अंदर ही गटक लें। इसे आप अपनी दिनचर्या में शामिल कीजिए। इससे भी शुगर लेवल काबू में रहता है।

3- जामुन

जामुन एक ऐसा पेड़ है जिसकी पत्तियाँफूलफलगुठलियां सब शुगर कंट्रोल करने में काफी अच्छी मानी जाती है। जामुन के बीज आप सुखा कर पीस लीजिये। इनका चूर्ण आप नियमित रूप से लीजिये काफी फायदा करेगा। यह चूर्ण आप दिन में दो बार लीजिये काफी लाभ होगा।

4- एलोवेरा-

एलोवेरा भी मधुमेय रोग के लिए काफी अच्छा स्त्रोत है। आप चाहें तो एलोवेरा की सब्जी बना कर भी खा सकते हैं। आप चाहें तो इसका चूर्ण भी बना कर रख सकते हैं या फिर इसका रस भी आप पी सकते हैं। यह शुगर कंट्रोल करने का रामबाण ईलाज है।

5- गेंहू की ज्वारी-

गेंहू की ज्वारी यानि के गेंहू को मिट्टी में दबा कर उससे जो हरी हरी घास निकलती हैउसे गेंहू की ज्वारी कहा जाता है। यह शुगर के मरीजों के लिए एक बेहतरीन तोहफा है। इसे भी आप अपनी डाइट में शामिल कीजिए। 5 से 7 दिन की जो ज्वारी है वो आपके लिए और भी फायदा करेगी यह रक्त में शर्करा के प्रभाव को कम कर देती है। इसका जूस निकाल कर या फिर ऐसे ही आप इसे खा सकते हैं।

For any query please contact :-


 Ph : +91-9210-168-168